प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास ने किया आयोजन

कोरबा 1नवंबर।अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास के द्वारा लोक साहित्य पर केंद्रित प्राक़ लोकमंथन 2026 ‘हम भारत के लोग’ कार्यक्रम विवेकानंद सेवा सदन, कोरबा में किया गया। छत्तीसगढ़ी लोकगीत और साहित्य पर यहां प्रस्तुति हुई। राजस्थान के जयपुर में 4 से 6 दिसंबर को होने वाले मुख्य समारोह मंथन में देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार शामिल होंगे।

मुख्य वक्ता योगेश साहू, सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि लोक को आधार मानते हुए यह आयोजन यहां पर हुआ है। व्यापक दृष्टिकोण के साथ संगीत, साहित्य और लोगों को जोड़ने के लिए इस तरह की कोशिश हुई है। उन्होंने विवेकानंद के विदेश से जुड़े प्रसंग के माध्यम से अपने विचार को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि लोक जीवन को प्रभावित करने के लिए साहित्य और संगीत की अपनी विशेष भूमिका होती है और इसलिए लंबे समय के बाद भी इनका हर जगह अपना विशेष महत्व बना हुआ है। अखिल भारतीय स्तर पर किए जा रहे इन प्रयासों को मुख्य वक्ता ने सराहा। वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार गेंदालाल शुक्ला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विश्लेषणात्मक और आलोचनात्मक दृष्टि से इस अपने विचार रखे और स्पष्ट किया की लोकगीत और स्वरचित गीतों के बीच बुनियादी अंतर होता है। छत्तीसगढ़ में लोकगीतों की पहचान उसकी विषय वस्तु और विभिन्न आयाम से होती रही है। इस प्रकार के गीत बहुत लंबे समय से प्रचलन में है और जो अपना विशेष प्रभाव छोड़ते हैं। जबकि स्वरचित गीतों की अवधि कुछ समय पहले की है। उन्होंने कुछ वर्ष पहले तैयार किए गए राज्य गीत को लेकर भी अपना मनतव्य रखा। शासकीय महाविद्यालय नवागढ़ के प्राचार्य भूपेंद्र कुमार पटेल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपनी बात रखी और इस लोक साहित्य और संगीत से संबंधित इस खास आयोजन की सराहना की। आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों के द्वारा लोक संगीत की शानदार प्रस्तुति की गई। स्थानीय साहित्यकारों ने रचना पढ़ी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के मार्गदर्शक डॉक्टर देवदास साकेत ने अतिथियों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन अजय दास वैष्णव, संयोजक ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी, प्राचार्य मृगेश यादव, गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर पापिया चतुर्वेदी, ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर जितेंद्र साहू, कार्यक्रम की योजना से जुड़े कैलाश नाहक, चंद्र किशोर श्रीवास्तव, उत्तम पाठक, अखिलेशमणि तिवारी, रामकिशोर श्रीवास्तव, नंदन मुखर्जी, भानू साहू , दिलीप चतुर्वेदी, रजनी चौहान, कृष्ण कुमार चंद्र, मुकेश अग्रवाल, और अन्य सहयोगियों की उपस्थिति रही।

Box विविधता में एकता दिखाने का प्रयास

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के लोक साहित्य आयाम के मार्गदर्शक डॉ देवदास साकेत ने बताया कि लोकमंथन का राष्ट्रीय कार्यक्रम जयपुर में दिसंबर को किया जा रहा है। इससे ठीक पहले छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में प्राक लोक मंथन की गतिविधियों की जा रही है । वसूधेव कुटुंबकम की भावना को मजबूत करने के लिए राज्यों की बोली, लोक कथा संगीत और साहित्य का अपना योगदान है। इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम किया। अन्य राज्यों में भी ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। हमारा मानना है कि और लोक साहित्य में हर क्षेत्र की आत्मा शामिल होती है और इसके माध्यम से उसके भाव का प्रकृटीकरण होता है।

  • Related Posts

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर डूबे भास्कर को दिया गया संध्या अर्घ्य, कोरबा के घाटों पर गूंजे छठी मईया के गीत

    ​कोरबा | 14 नवंबर, 2026 लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति प्रेम के महापर्व छठ के तीसरे दिन शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते हुए सूर्य) को पहला संध्या अर्घ्य अर्पित…

    कोरबा। शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में शुमार इतवारी बाजार इन दिनों असामाजिक तत्वों और शराबियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। आलम यह है कि बाजार के बीचोंबीच खुलेआम सुबह, दोपहर और शाम—हर समय बेखौफ होकर शराब की महफिलें सज रही हैं। दिनदहाड़े हो रही इस खुलेआम शराबखोरी ने न केवल क्षेत्र के शांत वातावरण को पूरी तरह दूषित कर दिया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आम नागरिकों के लिए भी गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

    ​हर पहर सज रही महफिल, कानून व्यवस्था को खुली चुनौती स्थानीय लोगों के अनुसार, इतवारी बाजार के विभिन्न कोनों, खाली चबूतरों और गलियों में सुबह से ही शराबियों का जमावड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर डूबे भास्कर को दिया गया संध्या अर्घ्य, कोरबा के घाटों पर गूंजे छठी मईया के गीत

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर डूबे भास्कर को दिया गया संध्या अर्घ्य, कोरबा के घाटों पर गूंजे छठी मईया के गीत

    कोरबा। शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में शुमार इतवारी बाजार इन दिनों असामाजिक तत्वों और शराबियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। आलम यह है कि बाजार के बीचोंबीच खुलेआम सुबह, दोपहर और शाम—हर समय बेखौफ होकर शराब की महफिलें सज रही हैं। दिनदहाड़े हो रही इस खुलेआम शराबखोरी ने न केवल क्षेत्र के शांत वातावरण को पूरी तरह दूषित कर दिया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आम नागरिकों के लिए भी गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

    कोरबा। शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में शुमार इतवारी बाजार इन दिनों असामाजिक तत्वों और शराबियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। आलम यह है कि बाजार के बीचोंबीच खुलेआम सुबह, दोपहर और शाम—हर समय बेखौफ होकर शराब की महफिलें सज रही हैं। दिनदहाड़े हो रही इस खुलेआम शराबखोरी ने न केवल क्षेत्र के शांत वातावरण को पूरी तरह दूषित कर दिया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आम नागरिकों के लिए भी गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

    🚨 BREAKING NEWS KORBA 🚨

    🚨 BREAKING NEWS KORBA 🚨

    पटेल पारा मिशन रोड से 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने की तलाश में सहयोग की अपील

    पटेल पारा मिशन रोड से 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने की तलाश में सहयोग की अपील

    शराब दुकान के पास एक 40 वर्षीय युवक सुग्रीव रजवार का शव मिलने से कोरबा के टीपी नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    शराब दुकान के पास एक 40 वर्षीय युवक सुग्रीव रजवार का शव मिलने से कोरबा के टीपी नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    यह समाचार छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से जुड़ा एक गंभीर धोखाधड़ी (फ्रॉड) का मामला है। यहाँ इस खबर के मुख्य बिंदुओं को संक्षेप में दिया गया है:

    यह समाचार छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से जुड़ा एक गंभीर धोखाधड़ी (फ्रॉड) का मामला है। यहाँ इस खबर के मुख्य बिंदुओं को संक्षेप में दिया गया है: