
कोरबा। शहर के पटेल पारा, मिशन रोड निवासी श्रीमती भारती रोचवानी (52 वर्ष), पति श्री गोविंद रोचवानी, दोपहर 3 बजे अपने निवास से किसी निजी कार्य के लिए निकली थीं, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वे घर वापस नहीं लौटी हैं। उनके पुत्र अविनाश रोचवानी (अवि) सहित पूरा परिवार संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहाँ उनकी लगातार तलाश कर रहा है, परंतु अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
परिजनों की अपील:
परिजनों ने आम नागरिकों से मानवीय सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को श्रीमती भारती रोचवानी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 9827838533 पर सूचित करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने में जानकारी दें।






