संवाददाता / विशेष रिपोर्ट
स्थान: कोरबा (छत्तीसगढ़)
कोरबा: न्यू शारदा विहार स्थित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर विश्वास जी के निवास स्थान पर उनकी पूज्य माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य एवं भक्तिमय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सर्वप्रथम संगीतमय सुंदरकांड पाठ तथा तत्पश्चात भावपूर्ण भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य माता जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद आमंत्रित भजन मंडली एवं साधकों द्वारा प्रभु श्री राम व हनुमान जी के भजनों तथा सुंदरकांड की चौपाइयों का सुमधुर पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर शारदा विहार एवं आसपास के क्षेत्र के परिजनों, मित्रों तथा गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम के समापन पर डॉक्टर विश्वास जी ने पधारे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।






