
कोरबा: श्री श्री नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा समिति, शारदा बिहार कॉलोनी द्वारा नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजी महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्तिभाव से हिस्सा लिया, जबकि बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।






