
कोरबा। “जाना था जापान, पहुंच गए चीन” वाली कहावत कोरबा में फ्लाई ऐश परिवहन के मामले में चरितार्थ होती नजर आई। HTPS दर्री से करीब 35 टन फ्लाई ऐश लेकर सिवनी-कोसमंदा के लिए रवाना हुआ वाहन निर्धारित गंतव्य पर पहुंचने के बजाय पंडरीपानी स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री पहुंच गया। मामला सामने आने के बाद पर्यावरण विभाग ने कार्रवाई करते हुए 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।






