कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कुणाल दुदावत द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी इस एहतियाती आदेश के तहत जिले भर के स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान एक दिन के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे, साथ ही प्रशासनिक अमले ने संभावित भारी वर्षा एवं तेज अंधड़ के अंदेशे को भांपते हुए आम नागरिकों को भी पूरी सतर्कता बरतने की सख्त सलाह दी है।







