कोरबा। शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में शुमार इतवारी बाजार इन दिनों असामाजिक तत्वों और शराबियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। आलम यह है कि बाजार के बीचोंबीच खुलेआम सुबह, दोपहर और शाम—हर समय बेखौफ होकर शराब की महफिलें सज रही हैं। दिनदहाड़े हो रही इस खुलेआम शराबखोरी ने न केवल क्षेत्र के शांत वातावरण को पूरी तरह दूषित कर दिया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आम नागरिकों के लिए भी गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।
हर पहर सज रही महफिल, कानून व्यवस्था को खुली चुनौती स्थानीय लोगों के अनुसार, इतवारी बाजार के विभिन्न कोनों, खाली चबूतरों और गलियों में सुबह से ही शराबियों का जमावड़ा…